Jamabandi Bihar Online (जमाबंदी पंजी) देखे

बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से आप Jamabandi Bihar यानी जमाबंदी पंजी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही यह पोर्टल अपना खाता, भू-नक्शा, भू-लगान, भू-अभिलेख और दाखिल-खारिज जैसे अन्य भूमि रिकॉर्ड की Bhulekh Bihar जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराता है।

विषयJamabandi Panji (जमाबंदी पंजी)
पोर्टलBihar Bhumi (Land Record Bihar)
अधिकृत
वेबसाइट
biharbhumi.bihar.gov.in

Bihar Bhulekh Portal पर जमाबंदी पंजी देखने की प्रक्रिया

Jamabandi Bihar : जमाबंदी पंजी पेज पर पहुंचने के बाद, सबसे पहले अपना जिला और अंचल चुनें, फिर Proceed बटन पर क्लिक करें। इसके बाद मौजा का चयन करें और जमाबंदी पंजी खोजने के लिए नीचे दिए गए किसी एक विकल्प का चयन करें:

  • भाग वर्तमान/पुष्ट संख्या वर्तमान से खोजें
  • रैयत के नाम से खोजें
  • प्लाट नंबर से खोजें
  • खाता नंबर से खोजें
  • जमाबंदी संख्या से खोजें
  • समस्त पंजी-2 को नाम के अनुसार खोजें

इनमें से कोई एक विकल्प चुनने के बाद, हम यहाँ “रैयत के नाम से खोजें” विकल्प का चयन कर रहे हैं। फिर कैप्चा कोड भरें और Search बटन पर क्लिक करें।

Jamabandi Bihar

आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, आपकी स्क्रीन पर जमाबंदी पंजी की सूची प्रदर्शित हो जाएगी। इस सूची में संबंधित जमाबंदी के सामने दिख रहे ‘देखें’ आइकॉन पर क्लिक करें।

अंत में, आपके सामने Bihar Bhumi Jamabandi की जमाबंदी पंजी प्रति खुल जाएगी, जिसमें आपको अंतिम लगान का विवरण, दाखिल-खारिज की जानकारी, और अन्य संबंधित विवरण दिखाई देंगे।

Online Bihar Jamabandi

Updates On WhatsApp