Bhu Naksha Bihar पोर्टल से आप बिहार में जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, Bihar Bhumi पोर्टल पर अपना खाता, रजिस्टर 2, भू नक्शा, भू लगान, भू अभिलेख, दाखिल खारिज और अन्य लैंड रिकॉर्ड्स भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
| विषय | बिहार के भूमि का नक्शा (Bhulekh Map) |
| पोर्टल | Bhu Naksha Bihar |
| अधिकृत वेबसाइट | bhunaksha.bihar.gov.in |
Bihar Bhu Naksha बिहार भू नक्शा देखे
बिहार राज्य का भू-नक्शा देखने के लिए आपको “भू नक्शा बिहार” Bhu Naksha Bihar के अधिकृत पोर्टल पर जाना होगा। यह पोर्टल विशेष रूप से बिहार राज्य की भूमि का नक्शा उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर पहुँचने के बाद, जमीन का नक्शा देखने के लिए “View Map” बटन पर क्लिक करें।

बिहार में जिस स्थान का नक्शा आप देखना चाहते हैं, उसके लिए District, Sub-Division, Circle, Mouza, Survey Type, Map Instance और Sheet No. जैसी जानकारी चुनें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर चयनित क्षेत्र का नक्शा दिखाई देगा।
अब अपने प्लॉट की जानकारी देखने के लिए उस प्लॉट पर क्लिक करें या सर्च मेनू से अपना प्लॉट चुनें। प्लॉट चुनने पर आपकी स्क्रीन पर “Plot Info” दिखाई देगी, जिसमें जमीन और मालिक से संबंधित सभी विवरण मिल जाएंगे। यहां पर “LPM Report” बटन पर क्लिक करें ताकि पूरी रिपोर्ट देख सकें।

अंत में, आपके सामने चयनित प्लॉट की मैप रिपोर्ट प्रदर्शित हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
